रेजिडेंट डॉक्टर फिर हड़ताल पर

doctors-on-strikeउदयपुर . जोधपुर के चिकित्सालय में रेजीडेंट डॉक्टर्स के साथ हुई मारपीट के विरोध में आज उदयपुर के रेजीडेंट डॉक्टर्स भी हडताल पर उतर आये। हड़ताल के दौरान सीनियर डॉक्टरों ने कमान संभाली और मरीजों का इलाज किया हालाँकि रेजिडेंट डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से महाराणा भूपाल चिकित्सालय सहित आर एन टी मेडिकल कोलेज से सम्बंधित अन्य अस्पतालों में व्यवस्थाएं गडबडा गयी है।
जोधपुर में रेजिडेंट डॉक्टर्स के साथ हुई मारपीट के मामले में वहां के रेजीडेंट डाक्टर्स की चल रही थी उसके समर्थन में उदयपुर आरेंती मेडिकल कोलेज के रेजिडेंट डॉक्टर हडताल पर उतर गये ओर कामकाज का बहिष्कार कर दिया। दरअसल तीन दिन पहले जोधपुर में रेजीडेंट डाक्टर्स के साथ मारपीट हुई थी जिसके बाद दो रेजीडेंट डाक्टर्स को आईसीयू में भर्ती करवाया गया। जिनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। जोधपुर के डाक्टर्स के हडताल के बाद आज उदयपुर के करीब साढे तीन सौ रेजीडेंट डाक्टर्स ने एक साथ काम का बहिष्कार करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उदयपुर रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सांवरमल जाट ने कहा कि जोधपुर में रेजिडेंट के साथ मारपीट के आरोपियों को सख्त धाराओं में गिरफ‌्तार होना चाहिए। जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते तब तक हडताल जारी रखने की चेतावनी दी है। रेजिडेंट के हडताल पर जाने के साथ ही मरीजों के लिये भी परेशानी शुरू हो गई। आज सुबह से आउट डोर में मरीजों की भारी भीड थी ऐसे में हडताल का एलान होने के साथ ही रेजिडेंट मरिजों का इलाज छोड चिकित्सालय से रवाना हो गये। दुसरी ओर आरएनटी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने भी वरिष्ठ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाकर मरिजों को राहत पहुंचाने की कोशिश शुरू कर दी है।

Previous articleएमजी कॉलेज की छात्राओं ने ली अपने माता पिता से शपथ
Next articleउदयपुर के पत्रकार लतीफ़ का जिला स्तरीय सम्मान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here