प्रेम प्रसंग के चलते दिनदहाड़े रानीरोड पर युवक को गोली मारी

उदयपुर। शनिवार सुबह प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक को सरे राह दिन दहाड़े गोली मार दी गई। हालांकि एयरगन से गोली लगने के बाद भी गंभीर रूप से घायल युवक को अस्‍पताल में भर्ती करा दिया गया है। गोली मारने के बाद मोटरसाइकिल सवार दो आरोपी वहां से भाग निकले।

सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार फतहसागर के रानीरोड़ पर शनिवार सुबह एक युवक को गोली मार घायल कर दिया। वारदात के बाद भाग निकले आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने नाकेबंदी की तथा अलग-अलग जगह दबिश दी लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। पहली नजर में फायरिंग के पीछे प्रेम प्रसंग कारण माना जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार वाल्मिकी कोलोनी निवासी कमल गहलोत घर से निकलकर पैदल ही रानीरोड़ की तरफ जा रहा उसी समय सामने से मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने एयय गन से फायर कर दिया। एयरगन के छर्रे उसके पेट व सीने पर लगे। घायल अवस्था में परिजन उसे चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां आपात ऑपरेशन कर छर्रे निकाले गए। इस दौरान अस्पताल में घायल के परिजन रिश्तेदार पहुंच गए।

Previous articleअधिकारी और मंत्री भी पीछे लिखा होना चाहिए ” नो रिश्वत प्लीज़ ” ” नो करप्शन प्लीज़”
Next articleरईसजादे ने मजे के लिए चलाई गोली, बेकसूर को जा लगी

1 COMMENT

Comments are closed.