उस्मान हैदर जिला वक्फ कमेटी उदयपुर का चेयरमैन मनोनीत।

उदयपुर .राजस्थान बोर्ड ऑफ मुस्लिम वक्फ ने एक आदेश जारी कर जिला वक्फ कमेटी,उदयपुर का गठन कर हाजी उस्मान हैदर को चैयरमेन मनोनीत किया है।
राजस्थान बोर्ड ऑफ मुस्लिम वक्फ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमन उल्लाह खान ने जारी आदेश में हाजी उस्मान हैदर को जिला वक्फ  कमेटी के चैयरमेन ,असलम हुसैन को सचिव एवम यासीन मोहम्मद को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है।
 उस्मान हैदर मेवाफरोश समाज के कोषाध्यक्ष एवम भारतीय जनता पार्टी डॉ मुखर्जी मण्डल के सक्रिय कार्यकर्ता है।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट,पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर,महामंत्री प्रेमसिंह शक्तावत,डॉ किरण जैन,मोतीलाल डांगी, मण्डल अध्यक्ष चंचल कुमार अग्रवाल आदि ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता जाहिर कर प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी आदि का आभार व्यक्त किया है।
Previous articleब्रह्मा से जैमिनी तक ऋषि परम्परा के प्रतिनिधि थे दयानन्द – ज्वलन्त कुमार शास्त्री
Next articleकौन है शहर के 13 रसूखदार नामचीन जिन्होंने अवैध हथियार और फर्जी लाइसेंस रखे हुए थे ?