फेसबुक ब्लड डोनेशन फीचर

न्यूज़ पोस्ट . हाल हीमें फेसबुक ने खास तौर पर भारत के लिए नए फीचर की शुरुआत की है जिससे ब्लड डोनर ढूंढना ज्यादा आसान होगा। नेशनल ब्लड डोनेशन डे (1 अक्टूबर) को इसकी शुरुआत की गई है। इस आसान और मददगार फीचर को बनाने की शुरुआत भारतीय प्रोडक्ट डेवलपर्स ने इंटर्नल हैकथॉन के दौरान की थी। फीचर के उपयोग के लिए फेसबुक यूजर को सबसे पहले साइन-अप करना होगा जिसमें उन्हें अपना ब्लड ग्रुप भी बताना होगा। ये यूजर के ऊपर है कि वो ये जानकारी पब्लिक करे या प्राइवेट ही रखे। इसके बाद जब भी किसी को ब्लड की जरूरत होगी तो वो फेसबुक पर एक अलग पोस्ट शेयर करेगा जिसमें जरूरी जानकारी होगी। जो व्यक्ति उस एरिया के आसपास होगा, उसे नोटिफिकेशन मिलेगा। वो रिक्वेस्ट ले सकता है और चाहे तो सीधे जरूरतमंद को संपर्क भी कर सकता है। ये फीचर फिलहाल फेसबुक के एंड्रॉयड और मोबाइल वेब वर्जन पर मिलेगा।
जल्द ही इसमें अस्पताल और ब्लड बैंक भी जोड़ा जाएगा जिससे वे भी जरूरत पड़ने पर ब्लड डोनर्स से संपर्क कर सकें। इसमें सही समय पर सही व्यक्ति के पास रिक्वेस्ट पहुंचने के पूरे आसार हैं। फीचर की शुरुआत करते हुए मार्क जकरबर्ग ने अपनी फेसबुक पोस्ट में कहा है कि भारत में कई बार लोग खून की जरूरत पड़ने पर मदद मांगते दिखाई देते हैं लेकिन एक भरोसेमंद व्यक्ति खोजना मुश्किल हो जाता है। ये फीचर ऐसे भरोसेमंद लोगों को जोड़ने में बहुत मदद करेगा।

Previous articleस्वाइन फ्लू की मॉनिटरिंग नियंत्रण के लिए ‘टास्क फोर्स’ बनाकर भूल गई सरकार
Next articleसरकार के “संपर्क” पोर्टल पर सबसे अधिक शिकायत उदयपुर से की गयी लेकिन निस्तारण ?