पुलिस कर्मियों ने वेतन को लेकर किया मेस का विरोध – नहीं खाया खाना

उदयपुर। वेतन की विसंगतियों को लेकर जिले के सभी थानों के जवान सरकारी निति के विरोध में उतर आये है और एक साथ उन्होंने मेस का बहिष्कार कर दिया है। सोमवार को जिले के किसी भी थाणे में किसी पुलिस के जवाब ने खाना नहीं खाया। या विरोध अनिश्चित काल के लिए है।
पुलिस के जवानों ने वेतन विसंगतियों के विरोध में अपने तरह का विरोध शुरू कर दिया। सोमवार को जिले भर के थाणे के चूल्हे नहीं जले मेस में खाना ना तो बना ना किसी पुलिस जवान ने खाया नहीं। वेतन विसंगति को लेकर यह विरोध तो सभी पुलिसकर्मियांे का लम्बे समय चल रहा है लेकिन सरकार की ओर से कोई संतोशप्रद जवाब नहीं आया। सरकार की तानाषाही के विरोध के सोमवार को जिले भर के पुलिसकर्मियों ने एक साथ मैस का बहिष्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार जिले भर के थानों में मैस में किसी तरह की कोई हलचल नहीं हुई। हालाकि पुलिसकर्मी अपनी बात को खुलकर नही बता रहे हंै लेकिन दबी जुबां में यह जरूर कह रहे हैं कि अगर अब भी सरकार उनकी वेतन विसंगतियों को दूर नही करती है तो आने वाले समय में अनिश्चितकालीन समय के लिए मैस का बहिष्कार का किया जाएगा।

Previous articleबांसवाडा अंजुमन सदर सोहराब खान की गोली मार कर हत्या
Next articleसमाज में शर्मसार होने से बचने एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया ज़हर – 3 की मौत