कांग्रेसी विधायक ने पुलिस अधिकारी को बीजेपी का एजेंट बता कर लगाईं फटकार ( वीडियो )

जयपुर में कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह डोटासरा और एक पुलिस अधिकारी में जमकर कहासुनी हो गई। इस पर विधायक डोटासरा ने लताड़़ लगाते हुए पुलिस अधिकारी को एमएलए क्वार्टर से बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं इस अधिकारी को डोटसरा ने भाजपा का एजेंट तक बता डाला। आपको बता दे कि पुलिस अधिकारी नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी से मिलने गए थे, लेकिन इस दौरान डोटासरा से उनकी कहासुनी हो गई। विधायक गोविंद सिंह डोटसरा ने पुलिस अधिकारी को लताड़ लगाते हुए विधायक आवास से बाहर निकाल दिया। इधर काग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि डिप्टी योगेश गोयल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अध्यादेश के विरोध को रोकने का प्रयास किए जाने को लेकर विधानसभा तक आक्रोष रेली नहीं निकालने की बात कहने आए थे और इसी दौरान डटोसरा गुस्सा गए और कहासुनी षुरू हो गई। विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने एडिशनल डीसीपी योगेश गोयल फटकार कर आवास से बाहर निकाल दिया। इस दौरान फटकारते हुए डोटासरा ने कहा आप ऐसा क्यों हो रहे है सुबह से ही यहां तमाशा बना रहे है। हमें धमका रहे है। हम नहीं डरेंगे। बाहर निकलिए आप, गेट आउट। एमएलए के क्वार्टर से गेट आउट, आप बाहर निकलिए। आप एजेंट है बीजेपी के। बाहर चलिए। इतनी हिम्मत। सुबह से तमाशा बना रखा है आपने। हमें कैसे नहीं जाने दोगे। एक तो लोकतंत्र की हत्या कर रहे हो। ऊपर से हमें धमका रहे हो। ये सुबह से तानाशाही कर रहा है। किसने पॉवर दिया इसको। डूडी साहब हम सबकी मांग है। इसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

https://youtu.be/MvGii2sTzSM

Previous articleनयी हज निति के तहत हज पर नहीं जा सकेंगे 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग
Next articleभ्रष्ट लोक सेवकों को बचाने वाले काले कानून के खिलाफ लेकसिटी प्रेस क्लब का विरोध

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here