गृहमंत्री के निकटतम रिश्तेदार पार्षद अतुल चंडालिया पर महिला से छेडछाड का मामला दर्ज।

उदयपुर। बोहरा समुदाय की एक महिला ने राज्य के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के निकटतम रिश्तेदार व् वार्ड एक के पार्षद अतुल चंडालिया व् उसके साथियों पर छेड़छाड़ व् अश्लील हरकते करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। महिला ने कोर्ट में इस्तगासा दायर कर मामला दर्ज करवाया है।
जानकारी के मुताबिक़ पीड़ित महिला ने बताया कि ४ अक्टूबर को वह मोपेड पर पुत्री को स्कूल से लेकर लौट रही थी। रास्ते में बाइक पर पार्षद अतुल चंडालिया, सावरिया डेयरी संचालक देवाली निवासी राजेन्द्रसिंह, तुषार मेहता, कमलेश नाई,राजु नाई बीच रास्ते देवाली रोड पर बाइक पर आए और उसका पिछा कर रोक अश्लील हरकते करना शुरू कर दिया। इस पर महिला दौड कर अपने पति की दुकान पर पहुंची तो पिछा कर रहे आरोपी वहां भी आ पहुंचे जहां राजेन्द्र ने हाथ पकड कर मेरे से दोस्ती करने की बात कही। इनकार करने पर आरोपी मुझे दुकान के अंदर ले गए जहां मेरे साथ अश्लील हरकते की तथा गाली गलोज की। इसका विरोध कर चिल्लाने पर क्षैत्रवासियों की भीड इकठ्ठा होने पर धमकाते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। गौरतलब है कि आरोपी अतुल चंडालिया गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के निकट रिश्तेदार है, भाजपा आंबेडकर मंडल के अध्यक्ष और वार्ड एक के पार्षद है। बताया जा रहा है कि महिला पहले थाणे में रिपोर्ट दर्ज करवाने गयी लेकिन गृहमंत्री के समधी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करने से हाथ खिंच लिए तब महिला को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट में इस्तगासा दायर किया कोर्ट ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए है।

Previous articleगुंडा पहले नाबालिग लड़की को उठा ले गया,अब परिजनों को धमका रहा है – पुलिस डेड महीने से सिर्फ जांच कर रही है।
Next articleपार्षद अतुल चंडालिया को क्लीन चिट दिलवाने के लिए समर्थकों ने वार्ड के बाज़ार बंद करवाए और प्रदर्शन किया। ( वीडियो )