वसुन्धरा सरकार की टीम में शामिल हुए हरीश राजानी, राज्य मंत्री का दर्जा मिला .

उदयपुर। राजस्थान सिंधी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष हरिश राजानी अब राज्य सरकार के मंत्री मण्डल में शामिल हो गए । गुरूवार को मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने हरीष राजानी को राज्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा की है। सनराईस इंस्टीट्यूट के निदेषक राजानी को अब वह सारी सुविधाएं मिलेगी जो हर प्रदेश मंत्री को सरकार की ओर से मिलती आ रही है। राजानी को मिलने वाली सुविधाओं पर होने वाला समस्त खर्च सम्बन्धित प्रशासनिक विभाग जिनमे कला और संस्कृति विभाग शामिल है वह वहन करेंगे। हरीष राजानी के प्रदेश में राज्यमंत्री बनने की घोशणा होने ही उनके प्रषंसको और शुभचिन्तकों में ख़ुशी की लहर छा गईं वहीं राजानी ने भी राज्यसरकार का धन्यवाद देते हुए उन्हें मिले पद पर पूरी तरह से खरा उतरने की बात सोशल मिडिया के माध्यम से कही है।

Previous articleमाय गुरुकुल कोचिंग सेंटर ने एक ही क्लास में जानवरों की तरह छात्र भरे – विरोध हुआ तो गुंडई करने बुला लिए बाउंसर मुस्टंडे।
Next articleफिल्म “पद्मावती” का प्रदर्शन हुआ तो देश भर के सिनेमाघर में आग लगेगी