भंसाली और दीपिका पादुकोण का सर काटने वाले को पांच करोड़ का इनाम – फिल्म पद्मावती विवाद (video)

पोस्ट न्यूज़ .  संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती की प्रस्तावित रिलीज डेट नजदीक आते ही विवाद चरम पर पहुंचता जा रहा है. सिनेमाघर जलाने, जान से मारने और हिंसा फैलाने की धमकी दी जा रही है. इन सबसे आगे बढ़कर अब मेरठ से भी अखिल भारतीय युवा क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक सोम ने विवादित बयान देकर सनसनी फैला दी है। अभिषेक सोम ने कहा है कि फिल्म पद्मावती यदि रिलीज होती है तो दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली की गर्दन काटने वाले को पांच करोड़ का नगद ईनाम दिया जाएगा।

https://www.youtube.com/watch?v=4UEk8cMuczQ

गौरतलब है कि फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पद्मावती का किरदार निभा रही हैं। सोम का कहना है कि पद्मावती के किरदार को इस फिल्म में गलत ढंग से दर्शाया गया है। इससे पूरा क्षत्रिय समाज आहत है। उन्होंने कहा कि इतने धरना-प्रर्दशन और विरोध के बाद भी फिल्म रिलीज करने की तैयारी चल रही है। इस लिए अब क्षत्रिय आरपार की लड़ाई को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि दीपिका और संजय लीला भंसाली देश छोड़ दें नहीं तो मरेंगे।

उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि दोनों को अब कोई पुलिस या सुरक्ष बचा नहीं पाएगी। पुलिस -प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा, करणी सेना का कहा कि इस फिल्म से राजपूत समाज की बेज्जती होगी, इसलिए अगर ये फिल्म रिलीज होती है तो हम फिल्म की अभिनेत्री का नाक काट लेंगे। इसके साथ ही राजपूत करणी सेना ने फिल्म के विरोध में 1 दिसम्बर को देशव्यापी बंद का ऐलान किया है।

 

Previous articleहड़ताल के दौरान हुई 30 मौतों के जिम्मेदार है डॉक्टर – मौतों का खामियाजा भी उन्हें ही भुगतना पड़ेगा .
Next articleदिमागी बुखार के लिए अलर्ट – तीन बीमारियों से ही 265 मौत