साइड नहीं देने की छोटी सी बात पर चला दिए चाक़ू – तीन युवक घायल

उदयपुर . लगता है युवकों को जेब में चाक़ू लेकर निकलना एक फेशन या मानसिक बिमारी बन गयी है, इसे युवकों को ना तो घर के किसी बड़े सदस्य की सिख याद रहती है ना ही पुलिस का खोफ रहता है . चाँदपोल में रविवार की रात सिर्फ साइड नहीं देने जैसी छोटी सी बात पर चाक़ू बाजी हो गयी .

पुलिस ने बताया कि लाल घाट निवासी नदीम पुत्र असलम शेख, राहुल पुत्र मोहनलाल सेन, जहीर उर्फ मोनू तीनों बाइक पर जा रहे थे। इधर नागा नगरी निवासी सोहेब और इरशाद रहे थे। दानों पक्षों में इंडिकेटर से साइड देने के बाद विवाद हो गया। इसके बाद सोहेब और इरशाद ने तीनों युवक पर चाकू से हमला कर दिया। बाद में पीड़ित पक्ष ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया . ताज्जुब की बात है कि युवक जेब में चाक़ू लेकर चल रहे है क्या ये युवक घर से ही तय करके निकलते है कि रास्ते में जो कोई भी ज़रा सी कहा सुनी करेगा उन्हें चाक़ू मार देंगे . ईएसआई विकृत मानसिकता आखिर युवकों में किसलिए आरही है. इसे युवकों को इस बात का खोफ भी नहीं कि रास्ते में अगर पुलिस वाले कही चेकिंग करलेते है तो हमे मुसीबत का सामना करना पद जायेगा . छोटी सी बात पर किसी की जान लेने पर उतारू इसे युवकों पर पुलिस द्वारा कड़ी कारवाई की जानी चाहिए .

Previous articleबीएन की छात्राओं ने बताया भंसाली को ऐसा होता है घूमर – कुम्भलगढ़ किया बंद
Next articleऑनलाइन ठगी- एटीम चुरा कर निकाल लिए 50 हज़ार रूपये , बैंक कर्मचारी के मिलीभगत की आशंका