उदयपुर में 15 पाकिस्तानी शरणार्थियों को दिलाई भारतीय नागरिकता की शपथ .

उदयपुर। अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) सुभाष चंद्र शर्मा ने सोमवार को 15 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता की शपथ दिलाई। यह सभी 2009 से पूर्व से भारत में निवासरत हैं जिनके आवेदन की पात्रता की जांच के बाद यह कार्यवाही की गई।
श्री शर्मा ने अपने कार्यालय में सभी 15 पाक विस्थापितों को राजनिष्ठा की शपथ दिलाई जिनमें एक दिव्यांग बालिका और एक गर्भवती महिला शामिल थी। अनिल कुमार, संगीता कुमारी, सुशील कुमार, सनजीत कुमार, सोनम राजपूत, खुशबू कुमारी, दीपक कुमार, संगीता बाई, शंकर लाल, सपना कुमारी, सनी कुमार, लखोमल, नानकी, विनोद कुमार एवं निकिता कुमारी ने राजनिष्ठा की शपथ ली।

Previous articleSilver – this white Gold glitters more than Gold.
Next article“आम जन में विश्वास” की बात सार्थक की पुलिस ने तो युवाओं ने भी किया पुलिस का सम्मान।