नौकरानी एक लाख रूपये एवं जेवरात ले उडी

 

उदयपुर, । मालिक को झांसा देकर नौकरानी जेवरात व नगदी चुरा ले गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अम्बामाता थानान्तर्गत पोलोग्राउण्ड निवासी धनीचन्द पुत्र छोगालाल बाबेल के मकान पर कार्यरत नौकरानी सरिता प्रजापत आलमारी से एक लाख रूपये नगदी व १५ तोला स्वर्णाभूषण चुरा ले गई। वारदात की जानकारी मिलने पर धनीचन्द ने अम्बामाता थाना पुलिस में प्रकरण दर्ज करवाया। पूछताछ में पता चला की धनीचन्द ने तरपाल सायरा निवासी परिचित के कहने पर एक माह पहले सरिता को नौकरी पर रखा था। घर की चाबियां उसके ध्यान में थी चार दिन पहले सरिता वारदात को अंजाम देकर फरार हो गई।

Previous articleभाई ने किया बहन को अगवा
Next articleबीस निजी चिकित्सालयों पर एसीबी ने की कार्यवाही