पद्मावत फिल्म फेसबुक पर लाइव फिल्म लाखों देख रहे है।

उदयपुर पोस्ट। एक तरफ पद्मावत फिल्म रिलीज़ के साथ देश भर में विरोध हो रहा है वही फेसबुक पर कई ग्रुप फिल्म को लाइव दिखा रहे है। लाइव फेसबुक पर पद्मावत देखने वालों की संख्या भी करीब डेड लाख से ज्यादा हो गयी है।
देश भर में संजय लीला भंसाली की पद्मावत फिल्म का विरोध हो रहा है जगह जगह जाम लगे हुए है कई जगह तोड़ फोड़ और रास्ते जाम है। लेकिन सोशल मिडिया पर देश के किसी हिस्से के किसी सिनेमा हॉल में बैठ कर कई फेसबुक ग्रुप और पेज के एडमिन पद्मावत फिल्म को लाइव चला रहे है।
हमने जब सोशल मीडिया को छाना तो करीब पांच ( जो हमको दिखे इससे ज्यादा भी हो सकते है ) ग्रुप और पेज पर पद्मावत फिल्म फेसबुक की लाइव स्ट्रीमिंग के जरिये लाइव दिखा रहे थे। जिसमे डेड लाख से अधिक लोग इस फिल्म को फेसबुक पर इन पेज और ग्रुप के जरिये लाइव देख रहे थे। जाटों का अड्डा, बिंदास बोल, बोल बचन पेज पर २५-२५ हज़ार से अधिक फेसबुक यूजर लाइव फिल्म देख रहे थे। कई लोगों ने बड़े बड़े ग्रुप में भी फिल्म को शेयर किया हुआ है।

Previous articleरसूखदार जमीन खोरों ने कोर्ट के आदेषों को भी किया दरकिनार, बुरहानी नगर में अवैध निर्माण बदस्तूर जारी, बाहुबलियों के आगे नतमस्तक हुए जिम्मेदार .
Next articleक्षत्राणि हूं मैं ..पद्मावती हूं मैं – एक माँ, बहन, बेटी, पत्नी एक औरत की आवाज़ ,