उदयपुर – निगम ने नहीं की सड़क दुरस्त लोगों ने किया प्रदर्शन

धूलकोट चौराहे से सुन्दरवास जाने वाले मार्ग पर माण्डल क्षेत्र में नगर निगम द्वारा सिवरेज खुदाई के कारण क्षतिग्रस्त हुई सडक़ों को अब तक दुरुस्त नहीं किये जाने को लेकर कांग्रेस मीडिया सेन्टर अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकताओं एवं स्थानीय निवासियों ने स्थानीय निगम के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
शर्मा ने कहा कि शहर में पिछले काफी समय से सिवरेज खुदाई से क्षतिग्रस्त हुई सडक़ को दुरुस्त न किये जाने के कारण स्थानीय निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उड़ती धूल एवं सडक़ किनारे पड़े हुए बड़े-बड़े पत्थरों तथा मलबे के कारण कई वाहनधारी गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। निगम को इस बारे में बार-बार बताने के बावजूद निगम द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पूर्व में भी निगम को सिवरेज खुदाई कार्य व्यवस्थित रूप से न किये जाने पर आम लोगों को हो रही परेशानी पर ध्यान आकृष्ट किया था। परन्तु निगम अब तक इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने निगम की लापरवाही पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि निगम सिवरेज खुदाई से हुई क्षतिग्रस्त सडक़ों के दुरुस्तीकरण का कार्य अतिशीघ्र करावें ताकि स्थानीय निवासियों को हो रही परेशानियों से निजात मिल सके।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में मीडिया सेन्टर अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा, यशवंत सालवी, उत्तम प्रकाश देवड़ा, सुनील सालवी, भगवान सोनी, उमेश नागदा, हिम्मत खान, फारूख खान, राजू कुमावत, यशवंत प्रजापत, प्रेम बाई चौहान, विजय सालवी, कालु मेघवल, जशोदा बाई सहित अनेक कांग्रेसजन एवं स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
Previous articleउदयपुर – मुस्लिम लाइफ केअर का विशाल ब्लड डोनेशन केम्प 25 फरवरी को
Next articleJEE और NEET के लिए ऑनलाइन तय्यार करेगा nit trichy

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here