स्वयं की गर्दन काट कर व्यवसायी ने की खुदकुशी

उदयपुर, गोगुन्दा कस्बे में गृह कलेश से परेशान किराणा व्यवसायी ने ब्लेड से गर्दन काट कर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार गोगुन्दा मुख्य बाजार मे स्थित किराणा व्यवसायी मोती कुआ निवासी पर्वत ङ्क्षसह (३५) पुत्र कल्याण सिंह ने सोमवार सायं अपनी दुकान में पिछवाडे में ब्लेड से गर्दन काट कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर थानाधिकारी हनुमंत ङ्क्षसह मय टीम ने मौके पर पहुंच उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इस पर अति.पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू राम रावत एवं पुलिस उपअधीक्षक गिर्वा अताउर्रहमान ने मोके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक का शव गोगुन्दा चिकित्सालय में रखवाया है।

अवैध शराब पक$डी : आबकारी ग्रामीण थानाधिकारी महिपाल ङ्क्षसह चुण्डावत मय टीम ने सोमवार को वाघपुरा निवासी केसु लाल माली के घर पर दबीश देकर अवैध १०० बोतल देशी शराब जब्त की।आबकारी दल को देख आरोपी मौके से प*रार हो गया। दल ने शराब जब्त कर प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

प*ांसी: अम्बामाता थानान्तर्गत प*तहपुरा हनुमान कॉलोनी निवासी विक्की (२५) पुत्र बालूदास वैष्णव ने सोमवार अपरान्ह मकान में प*ांसी लगा खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द किया। विक्की रेस्टोरेंट पर कुक का काम करता था।

Previous articleकार्यशाला पर लाखों रूपये हो रहे खर्च लेकिन पार्षदों को रूचि नहीं
Next articleUdaipur News File – 20.03.2012