वकीलो का राज्य स्तरीय टूर्नामेंन्ट

 

उदयपुर, बार एसोसिएशन उदयपुर द्वारा २१ मार्च से राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें राज्य भर की १६ टीमें हिस्सा लेगी।

उदयपुर बार एसोसिएशन के अध्चक्ष भरत कुमार जोशी ने बताया कि आल राजस्थान लॉयर्स क्रिकेट टुर्नामेंट का आयोजन उदयपुर में दूसरी बार किया जा रहा है जिसमें राज्य भर से १६ टीमें हिस्सा लेगी ५ दिवसीय क्रिकेट टुर्नामेंट का आगाज २१ मार्च से ओरियन्टल पैलेस में ट्राप*ी अनावरण व केप सेेरमनी से होगा। जिसमें शहर विधायक गुलाब चंद कटारिया, आरसीए अध्यक्ष डा.सी.पी.जोशी एवं बार काउंसिल के अध्यक्ष इन्द्रराज सोनी व टूर्नामेंट के प्रयोजक मिराज ग्रुप के चेयरमेन मदन पालीवाल उपस्थित होगें/ २२ मार्च को उदघाटन मैच के साथ पि*ल्ड क्लब,एमबीए व बी ग्राउण्ड में आठ मैच नॉक आउट खेले जाएगें। २३ मार्च को क्वाटर प*ाइनल व २४ को पि*ल्ड क्लब में सेमी प*ाइनल तथा २५ मार्च को नाथद्वारा स्थित मिराज स्टेडियम में होगा तथा वहीं पर एवार्ड सेरमेनी होगी सभी मैच टी २० होगें।

संयोजक मोहम्मद शरीप* छीपा ने बताया कि सभी टीमे २१ मार्च सुबह तक पहुंच जाएगी जिनके ठहरने की व्यवस्था होटल में कर दी गयी है।

Previous articleUdaipur News File – 20.03.2012
Next article’’देश के ६५ प्रतिशत नागरिकों को वांछित दवाईयां उपलब्ध नहीं ’’