IAS टीना डाबी और आमिर की लव स्टोरी, सुबह मिले और शाम तक हो गया प्यार – अब रचाई दोनों ने शादी

आईएएस ऑफिसर टीना डाबी और आमिर उल शफी खान ने अपने करीबी दोस्तों और परिवारवालों की मौजूदगी में शादी कर ली. दोनों ने 2015 में यूपीएससी के पेपर साथ में दिए थे. इस एग्ज़ाम में टीना डाबी टॉपर रहीं और आमिर दूसरी पोजिशन पर आए. दोनों की मुलाकात नॉर्थ ब्लॉक स्थित डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल ऐंड ट्रेनिंग के दफ्तर में हुई थी. दोनों साल 2015 से ही एक-दूसरे के साथ हैं. टीना और आमिर शुरूआत से ही अपने रिश्तों को लेकर काफी खुले विचारों के रहे हैं. दोनों लगातार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालते रहे हैं.

साल 2016 में अपने फेसबुक अकाउंट पर भी टीना से अपने और आमिर के रिश्ते को दुनिया को बताया. आपको बता दें टीना हिंदू हैं और आमिर मुस्लिम इसी वजह से दोनों के इस रिश्ते को कई हिंदू संगठनों ने ‘लव जिहाद’ का नाम दिया. 24 वर्षीय टीना डाबी राजस्थान कैडर ऑफिसर हैं और इनकी पोस्टिंग अजमेर में है.

 

Previous articleअरावली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज के छात्रों को मेस के खाने से हुई फ़ूड पोइजनिंग 105 बीमार 15 भर्ती .
Next articleAre Indian Cars RUST PROOF Can SAFETY be COMPROMISED