बांसवाडा के इस जोड़े ने पहले दिया इम्तेहान फिर किया एक दुसरे को कुबूल

बांसवाड़ा. निकाह की तैयारी। घर में मेहमान और हंसी-खुशी। इसके बीच पढ़ाई और निकाह से एक दिन पूर्व इम्तिहान। हम बात कर रहे हैं राजतालाब क्षेत्र की रहने वाली तस्नीम पेकर सिंधी और रतलाम मार्ग निवासी इमरान खान पठान की। दोनों ने बुधवार को बीएड द्वितीय वर्ष का इम्तिहान दिया। ठीक इसके बाद दुल्हे के सिर सेहरा बांधा गया तो दुल्हन भी सजी-धजी। इसके बाद शाम को इनके निकाह की रस्म पूरी की गई। दुल्हन तस्नीम सिंधी और दुल्हा इमरान खान पठान का निकाह होने के बावजूद उन्होंने यह तय किया कि पहले वह परीक्षा देंगे और उसके बाद निकाह। दुल्हन के पिता शकील मोहम्मद ने बताया कि निकाह के बावजूद बेटी ने समय निकाल पढ़ाई की। उसका रूझान शिक्षा के प्रति विद्यालय समय से ही था। उसने जीवन साथी भी शिक्षा से जुड़े व्यक्ति को ही चुना

निकाह के लिए बनाई निमन्त्रण पत्रिका में भी बकायदा उन्होंने बेटी के सम्मान में ‘हर घर की इसी में है शान, बेटी का हो घर-घर सम्मान’ का संदेश छपवाया। इसी तरह स्वच्छता का संदेश देने के लिए भी उन्होंने ‘एक कदम स्वच्छता की ओर’ छपवाया।

 

Previous articleजयपुर के फाइव स्टार होटल में मैक्सिको की लड़की का यौन शोषण, मैनेजर गिरफ्तार
Next articleCII awards Hindustan Zinc for Best Environmental Practices – Year 2018