उदयपुर में ट्रेक्टर ने मारी स्कूली बस को टक्कर, खलासी की मौत, बाल-बाल बचे बच्चे .

उदयपुर. समीपवर्ती उमरड़ा गांव में गुरूवार सुबह ट्रेक्टर व स्कूली बस भिडंत में खलासी की मौत हो गई और 3 स्कूली बच्चे घायल हो गए। हादसा ट्रेक्टर के टक्कर मारने के बाद बस के खाई में गिरने से हुआ। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 7.30 बजे उमरड़ा क्षेत्र से बाल वाहिनी बच्चों को लेकर शहर की तरफ आ रही थी। उमरड़ा घाटी पर ढलान में पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रेक्टर से आगे चल रही बस को टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बस अनियंत्रित होकर सडक़ के नीचे 50 फीट खाई में जा गिरी। हादसे में खलासी की मौत हो गई जबकि चालक व उसमें सवार 3 बच्चों को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े उन्होंने बस में सवार सभी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

Previous article250 Graduate Engineers from 61 colleges of 23 States of India Join Hindustan Zinc
Next articleदुनियां की टॉप 100 होटल्स में 25 वें नंबर पर लेक पेलेस – दुनिया के पर्यटकों की पहली पसंद