अॉस्ट्रेलिया में ऑनलाइन मिली लड़की के साथ डेट पर गए भारतीय युवक की हत्या

ऑस्ट्रेलिया के सनबरी में एक भारतीय छात्र की हत्या कर दी गई। 25 साल का मौलिन राठौड़ डेटिंग साइट पर मिली 19 साल की लड़की से मिलने उसके घर गया था। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार सोमवार रात सनबरी के रोज कोर्ट में एमरजेंसी सेवाओं को बुलाया गया, जिन्हें मौलिन बुरी तरह घायल हालत में मिला। अस्पताल में मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। घर में अकेली रहने वाली लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर जान बूझकर गंभीर रूप से घायल करने का केस दर्ज किया गया है। समीक्षा के बाद उस पर हत्या का आरोप लगने की भी संभावना है। युवती को मेलबर्न मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। उसे एक हफ्ते के रिमांड पर भेजा गया है।
मौलिन के मित्र लवप्रीत ने बताया कि वह चार साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया आया था। वह अकाउंट्स में मास्टर्स कर रहा था। मौलिन माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके माता-पिता सदमे में हैं। राठौड़ का शव भारत भेजने के लिए उसके दोस्त पैसे एकत्रित कर रहे हैं।

Previous articleकांग्रेस का मानना है कि रोफेल सौदा, मोदी सरकार का बोफोर्स काण्ड है जो बोफोर्स घोटाले के आरोप से 640 गुना बड़ा है।
Next article7 सांसद-विधायकों सहित 20 की टीम संभालेगी भाजपा का मीडिया मोर्चा