डूंगरपुर में प्रेमी युगल ने पेड़ से फांसी लगा की आत्महत्या।

डूंगरपुर। वरदा थाना क्षेत्र के लोलकपुर गांव में शुक्रवार को प्रेमी युगल ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतकों के शव जिला अस्पताल पहुंचाए। पुलिस ने बताया कि लोलकपुर गांव के दीपक पिता नरेंद्र रोत और घोड़ासर निवासी रीना कलासुआ पिता धूलेश्वर कलासुआ दोनों लोलकपुर विद्यालय में क्रमशः 10 वीं और 8वीं में पढ़ते थे। रीना लोलकपुर में ही अपने मामा जयंतीलाल के घर रहती थी। दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। रीना गुरुवार सुबह शोच जाने का बहाना करके\ घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। उधर दीपक भी घर से गायब था। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच शुक्रवार सुबह कुछ बच्चों ने गांव के काला तालाब की पाल पर एक पेड़ पर दोनों को फंदे से लटका देखा। सुचना पर परिजन मोके पर पहुँचे। वरदा थाने से पुलिस दल भी आया। पुलिस ने शव फंदे से उतार कर जिला अस्पताल पहुँचाया। यहाँ पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई चल रही है।

Previous articleराजस्थान में अचानक मौसम ने खाया पलटा, ओलों की हुई बरसात, किसानों की फ़िक्र बढ़ी
Next article4 माह का भ्रूण सोशल मिडिया पर घूमता रहा , जिम्मेदार डॉक्टर और अस्पताल कर्मी बेपरवाह .