सीकर ब्राइड किडनैप केस में हुआ एक और बड़ा खुलासा, दुल्हन ने आरोपी पर लगाए ये गंभीर आरोप

घटना के पांच दिन बाद देहरादून से बरामद हुई दुल्हन को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। सीकर ब्राइड किडनैप केस अपडेट इससे पहले दुल्हन हंसा को पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। यहां शुरूआती पूछताछ में उसने अपनी मां के साथ बुआ के घर जाने की इच्छा जताने पर उसको परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। हालांकि पुलिस को दिए बयानों में दुल्हन हंसा ने अंकित पर उसे जबरन देहरादून ले जाने का आरोप लगाया है। सोमवार को कोर्ट में उसके 164 के बयान होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई को आगे बढ़ाएगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रकरण के जांच अधिकारी महावीर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में हंसा को मजिस्टे्रट के सामने पेश किया था। बालिग होने पर दुल्हन हंसा ने अपनी मां के साथ रिश्तेदार के घर जाने की मंशा जताई। इस पर उसके शुरूआती बयान दर्ज कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। सोमवार को दुबारा कोर्ट में पेश कर 164 के बयान कराए जाएंगे। इसके आधार पर प्रकरण की जांच पड़ताल शुरू की जाएगी। इधर, पकड़ में आए अपहरण के आरोपी अंकित व उसके साथी मुकेश से पुलिस अलग से पूछताछ करने में जुटी है और घटना के साक्ष्य जुटा रही है।

यह था मामला
16 अप्रेल को हंसा की शादी के बाद उसे दूल्हे के साथ विदा किया था। रिपोर्ट के अनुसार रास्ते में अंकित व उसके साथियों ने हंसा का अपहरण कर लिया। हालांकि इससे पहले हंसा की बड़ी बहन ने बीच-बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई और इसके बाद वे लोग हंसा को जबरन उठा कर ले गए। जिसकी बरामदगी के लिए राजपूत समाज की ओर से विरोध प्रदर्शन भी किया गया था।
प्रकरण पर पुलिस गंभीरता से काम कर रही है। फिलहाल उसको कोर्ट में पेश कर उसकी सुपुर्दगी के आदेश मांगे गए। बालिका की रजामंदी पर उसके परिजनों के हवाले किया गया है। -डा. अमनदीप सिंह कपूर, पुलिस अधीक्षक सीकर

Previous articleप्रधानमंत्री मोदी बार-बार आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं: पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त
Next articleप्रधान मंत्री मोदी उदयपुर में : मोदी बोले, गांव-गांव है , शहर-शहर है, घर-घर में, खेत खलिहान में.. पूरा हिंदुस्‍तान चौकीदार..