किशोरी की शिकायत पर रूका बाल विवाह

उदयपुर, किशोरी की शिकायत पर जिला प्रशासन, आसरा विकास संस्थान ने बाल विवाह रोक कर परिजनों को पाबंद किया।

जानकारी के अनुसार धानमण्डी कार भोईवाडा निवासी ग्यारहवीं की छात्रा ज्योति (१७) पुत्री मुरलीधर भोई की परिजनों द्वारा स्वयं से दो गुणा अधिक उम्र के युवक के साथ २३ अप्रेल को विवाह करवाने की शिकायत करने पर सोमवार सांय महिला एवं बाल विकिास अधिकारी श्वेता प*गेडिया, एसडीएम (गिर्वा) पुष्पेन्द्र सिंह, धानमण्डी थानाधिकारी राजेश शर्मा मय टीम ने मौके पर पहुंच कर दस्तावेजों का अवलोकन कर परिजनों को बाल विवाह नहीं करने की हिदायत देते हुए पाबंद किया। ज्योति ने ७ दिन पूर्व जिला कलक्टर, एसपी एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को शिकायत की थी। इस पर तीन दिन पूर्व प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पडताल की थी। कोई कार्यवाही नहीं होती देख ज्योति ने आसरा विकास संस्थान को इसकी शिकायत करने पर सोमवार सांय कार्यवाही की गई।

 

Previous articleछात्रसंघ अध्यक्ष को परीक्षा में नकल करते पकडा
Next articleपानी में डूबा प्रोपर्टी डीलर