काल्कि कोचलिन ने पहनाई ’वरमाला’

रिपोर्ट – अब्दुल लतीफ़

’ये जवानी है दीवानी’ की पूरी रात हुई शूटिंग

उदयपुर, फिल्म ’ये जवानी है दीवानी’ की उदयपुर में जारी शूटिंग के तहत होटल उदयविलास में सोमवार रात फिल्म के शॉट्स लिए गए। शूटिंग सुबह पांच बजे तक चली। इस बीच पि*ल्म की अन्य अभिनेत्री काल्की कोचलिन के विवाह के दृश्य पि*ल्माए गए। जानकारी के अनुसार रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण पिछले नौ दिनों से कई दृश्य पि*ल्माए गए। कल रात को इस फिल्म के लिए अभिनेत्री काल्की कोचलिन जो दीपिका की सहेली की शादी में वरमाला डालने के शॉट्स लिए गए। इसके अलावा शादी समारोह के दौरान दुल्हन (काल्की कोचलिन) की सहेलियों के मेहंदी लगाने के दृश्य फिल्माए गए। इसके आगे होने वाली शूटिंग में फेरे के दृश्य fi ल्माए जाएंगे।

सोमवार को फि ल्माए गए दृश्यों के तहत काल्कि कोचलिन के विवाह समारोह के दृश्यों को कई बार रिटेक करना पडा। कई शॉट्स तो १० से ग्यारह बार रिटेक हुए।

सूत्रों ने बताया कि इस पि*ल्म में वैवाहिक समारोह में बारातियों के रूप में शहर के युवक-युवतियों को भी लिया गया है। विवाह के दौरान सहेलियां, मेहंदी लगाने वाले एवं डांस की प्रस्तुतियों के लिए उदयपुर की युवतियों का इस पि*ल्म के लिए ऑडिशन द्वारा चयन किया गया था। कल रात उन्हें शूटिंग क लिए उदय विलास बुलाया गया। जहां सिर्प* चंद सैकण्ड के शॉट्स के लिए उन्हें पूरी रात खराब करनी पडी। शूटिंग स्थल पर भीड जमा न हो इसके लिए शूटिंग टीम द्वारा उदयविलास के बाहर ही स्थित एक नवनिर्मित कॉम्पलेक्स में स्थानीय कलाकारों को ठहराया गया जहां से ही उन्हें कॉस्ट्यूम्स पहना कर इस शादी समारोह में बारातियों की भी$ड के रूप में दृश्य का पि*ल्मांकन होगा।

 

Previous articleलेजर लाईट शो से उदयपुरवासियों रोमांचित
Next articleआमिर से किया वादा अशोक गहलोत ने

1 COMMENT

Comments are closed.