दीपिका की सहेली ने लिए रणबीर के दोस्त संग फेरे

रिपोट: अब्दुल लतीफ

उदयपुर, । फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ के लिए वैवाहिक समारोह के फिल्माए जा रहे शॉट्स के तहत बुधवार को कल्कि कोचलिन की शादी के फेरे के साथ विदाई की रस्म के शॉट्स लिए गए। बुधवार को भी उदयविलास होटल के गार्डन में पूरी रात को फिल्म के दृश्य फिल्माए गए।

धर्मा प्रोडक्शन के तत्वावधान में निर्मित इस फिल्म की शूटिंग की शुरूआत मनाली में हुई थी। विगत दो दिनों से उदयपुर के होटल उदय विलास में रात के शॉट्स फिल्माए जा रहे है। शॉट्स में कल्कि कोचलिन के फेरे वाला सीन, मंगल सूत्र एवं मांग भरने के दृश्य फिल्माए गए। इसके अलावा शादी के दौरान दुल्हन की सहेली दीपिका पादुकोण और दुल्हे के दोस्त रणबीर कपूर के एक-दूसरे को देखने जैसे रोमांटिक दृश्यों को शूट किया गया। शूट के आखिरी पहर में विदाई के सीन भी लिए गए।

लोकल कलाकार

ऑडिशन द्वारा फिल्म में लिए गए स्थानीय युवक-युवतियों के इस शादी समारोह वाले सीन में लोकल कलाकारों ने फेरे के दौरान दुल्हा-दुल्हन पर फूल डाले और विदाई के दौरान युवक दुल्हे के साथ तो युवतियां दुल्हन के साथ के दृश्य में शामिल हुई।

Previous articleवेतन ८० हजार, रिश्वत मांगी २५० रूपये
Next articleजबरन शादी कर गर्भपात के लिए बाध्य किया