एविएशन ट्रेनिंग सेंटर संचालक के विरूद्घ धोखाधडी का प्रकरण दर्ज

उदयपुर, जेट एण्ड एविएशन ट्रेनिंग इंस्टीटयूट डायरेक्टर के खिलफ गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने धोखाधडी का प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार धायला नाथद्वारा राजसमन्द निवासी कन्हैयालाल पुत्र लक्ष्मण लाल लौहार ने परिवाद जरिए हिरणमगरी सेक्टर ११ स्थित जेट एवीनेशन ट्रेनिंग इंस्टीटयूट के डायरेक्टर लोकेन्द्र ङ्क्षसह राठौड के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया कि समाचार पत्र में विज्ञापन देखकर ३० सितम्बर को कार्यालय में आरोपी से सम्पर्क करने पर उसने विभिन्न कोर्स संचालन करने व ट्रेनिंग पश्चात नौकरी दिलाने की गारंटी का आश्वासन दिया इस पर ६ माह कोर्स एयरपोर्ट ग्राउण्ड हेण्डलिंग में प्रवेश लेकर समय समय पर ८५ हजार रूपये का भुगतान किया तथा नौकरी दिलाने के एवज में ५० हजार रूपये का भुगतान किया। निर्धारित समय में कोर्स पूरा करने के पश्चात विभिन्न कम्पनियों में रोजगार के लिए आवेदन करने पर दस्तावेज फर्जी होने की जानकारी मिली। इस सम्बन्ध में पूछताछ करने पर आरोपी ने भारत सरकार द्वारा मान्यता रद्द करने की जानकारी दी।

 

Previous articleसीनियर सैकण्डरी विज्ञान में गुरूनानक के छह विद्यार्थियों ने बाजी मारी
Next articleसन्नी लियोन याद रही और शहीद सुखदेव भूल गए