राजनैतिक दबाव के चलते पुलिस ने नही की कार्यवाही

उदयपुर, । भाजपा नेता के दबाव में पुलिस उपनिरीक्षक द्वारा अनुसंधान में लापरवाही बरतने व अभियुक्त के विरूद्घ कार्यवाही नही करने की शिकायत ज्वैलर्स व्यापारी द्वारा पुलिस अधीक्षक को की गई। पीडित व्यापारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री को ज्ञापन भेजकर न्याय की गुहार की।

बताया गया कि पुलिस अधिकारी स्थानीय भाजपा नेता के दबाव में अभियुक्तों को नही पकड पा रहे है। घंटाघर थानान्तर्गत अम्बेश ज्वैलर्स के संचालक लक्ष्मीलाल सोनी ने जरिये परिवाद २४ जनवरी को उत्त* थाने में गौरव जैन, राहुल जेठा, शेयर ब्रॉकर व मैनेजर इंप*ो लाइन प्रा.लि. के विरूद्घ धोखाध$डी का मामला दर्ज करवाया। प्रार्थी द्वारा आवश्यक दस्तावेज आई.ओ. पुलिस उप निरीक्षक को उपलब्ध करवाकर अभियुत्त*गणों के विरूद्घ कार्यवाही की मांग की है। आई.ओ. द्वारा टालमटोल किये जाने व चालान चार माह गुजरने के पश्चात भी पेश नही किये जाने से प्रार्थी ने पुलिस अधीक्षक सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री को शिकायत की है।

 

Previous articleकांग्रेसी प्रदेश प्रवक्ता के समक्ष आपस में उलझे कार्यकर्ता
Next articleभाजयुमों ने नाटक मंचन कर दर्शाया विरोध