झांसा देकर वीडियो कैमरे ले उडा शातिर ठग

उदयपुर, । हाथीपोल थानान्तर्गत स्थित होटल के कमरे से बदमाश दो कैमरे चुरा ले गया। अन्यत्र अम्बामाता थानान्तर्गत स्थित सूने मकान का ताला ता$डकर चोर जेवर नकदी चुरा ले गये।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अहमदाबाद निवासी जितेन्द्र कुमार पुत्र विष्णु कुमार ब्राह्मण ने मुंबई निवासी एम. नर्सिह के खिलाप* प्रकरण दर्ज करवाया कि गत दिनों अहमदाबाद में शूटिंग के दौरान मिले आरोपी ने उदयपुर में शूटिंग का काम दिलाने का आश्वासन देकर १ हजार रूपये एडवांस लिये। ६ जून सांय सहेली मार्ग स्थित सीता होटल में ठहरे। जहां मौजूद आरोपी देहलीगेट स्थित होटल पर खाना खाने के लिए लेकर गया। वहां झांसा देकर आरोपी चाबी लेकर होटल पहुंच कर कमरे से दो वीडियो कैमरे चोरी कर प*रार हो गया। इसका पता चलने पर जितेन्द्र ने आरोपी के खिलाप* प्रकरण दर्ज करवाया। इसी तरह अम्बामाता थानान्तर्गत रामदास कॉलोनी निवासी ईशाक अली टेलर के मकान का बुधवार रात में चोर ताला तो$ड नकदी व जेवर चुरा ले गये। इसका पता चलने पर रिश्तेदार धोलीबाव$डी निवासी जाकिर हुसैन पुत्र याहया अली बोहरा ने पुलिस ने प्रकरण दर्ज करवाया। पूछताछ में पता चला कि २ मई को इशाक परिजनों के साथ जम्मू कश्मीर घूमने के लिए गया था। पीछे से चोर ने वारदात को अंजाम दिया। गुरूवार सवेरे प$डौसियों ने जाकिर को सूचना दी। इशाक के लौटने पर चोरी गये सामान का पता चल पायेगा।

Previous articleबुद्घा ग्रुप आशापूर्णा ग्रुप में संयोजित हुआ
Next articleअशोका के सामने से नहीं हट पाया अतिक्रमण