ट्राफिक पुलिसकर्मी कार से टक्कर मारी

उदयपुर, डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को टक्कर मार कर भागे शराबी कार चालक की लोगों ने धुनाई कर पुलिस के सुपुर्द किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार सांय ठोकर चौराहा पर बिना नंबर की मारूति कार को देख यातायात एएसआई डूंगर सिंह ने आगे ख$डा होकर रूकने का इशरा किया। इस पर उसमें सवार बदमाश ने डूंगर सिंह को टक्कर मार स्पीड से कार लेकर बेहरा गणेश की तरफ भागे। इस दौरान एएसआई नीचे गिरने के बाद बदमाश कार लेकर बोहरा गणेश मंदिर तक पहुंचे जहां ट्राफिक को देख कार में सवार सल्लाडा थाना सराडा हॉल रावजी का हाटा निवासी जोरावर उर्फ़ करण सिंह उर्फ़ बना पुत्र नाथूसिंह को पिछा करते लोगों ने पकड धुनाई कर पुलिस के सुपुर्द किया। इस दौरान साथी बूझडा निवासी लोकेश साहू, राजू नामक व्यक्ति मौका देख फरार हो गये। पुलिस ने शराब के नशे में करण सिंह को गिरप*तार कर उसके कब्जे से कार बरामद की। पुलिस ने कार से बीयर की बोतल बरामद की है।

 

Previous articleराजस्थान विद्यापीठ में हुआ घमासान तेज
Next articleएक करोड की शराब