अगर जनता को परेशान किया तो तुम सब को सस्पेंड कर दुगां

उदयपुर , यु आई टी अधिकारीयों के निकम्मेपन और जनता को छोटी छोटी समस्याओं के लिए चक्कर लगवाने का रवय्या देख शासन सचिव जी एस संधू सभी अधिकारीयों पर जम कर बरसे और कहा की तुम काम ही नहीं करना चाहते , और अगर एसा ही चलता रहा तो में तुम लोगों को सस्पेंड कर दुगां।

मोका था यु आई टी में जन सुनवाई का अधिकारीयों द्वारा अधूरे पड़े कामों की गुहार लगाने और अपने काम करवाने लोगों की लाइन लगी हुई थी । शासन सचिव दो घंटे से सब की समस्या सुन कर उनका निस्तारण कर रहे थे जब उन्होंने देखा की यहाँ तो लाइन ख़तम ही नहीं हो रही हे और जनता सालों से इन अधिकारीयों के चक्कर काट रही हे तो संधू का पारा चढ़ गया और गुस्से में यु आई टी अधिकारीयों को लताड़ लगते हुए बोले के आखिर तुम सब लोग यहाँ बेठ कर करते क्या हो क्यों जनता को परेशान कर रहे हो क्यों उनका काम नहीं करते छोटे छोटे कामों के लिए लोगों को सालों चक्कर खिलवाते हो । संधू ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा की अगर अगली बार मुझे यहाँ लोगों की कतार नज़र आई और किसी का काम नहीं हुआ तो तुम सब को सस्पेंड कर दुगा ।

 

इस लताड़ का विडिओ हम यहाँ लोड कर रहे हे देखिये केसे अधिकारी से कोई जवाब देते नहीं बन रहा और आखिर बने भी केसे जनता को चक्कर कटवाने के अलावा इन्हें आता क्या है

 

 

Previous articleनियम विरूद्घ सरकारी आवासों पर काबिज कर्मचारियों के प्रति प्रशासन गंभीर
Next articleनरेंद्र पुरबिया राजसमंद भास्कर के ब्यूरो चीफ बने

1 COMMENT

Comments are closed.