चोर सात लाख का सामान चुरा ले गए

उदयपुर, पुलिस की सारी मुस्तैदी को धत्ता बताते हुए चोरो ने पूरी तैयारी से एक मकान का ताला तो$ड ७ लाख की चोरी कर घर का पूरा सामान तहस नहस कर चले गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर देर रात हिरणमगरी थानाक्षेत्र अंतर्गत शहर के गायरियावास विश्वकर्मा नगर में भवानी शंकर शर्मा के मकान का मेन गेट का ताला तोड कर अलमारी की तिजोरी से ७५ हजार केश और १५ तोला सोना एवं २ किग्रा चांदी के जेवर और सिक्के ले गए। भवानी शंकर शर्मा ने बताया कि अमल का कांटा में उनकी प्रि*ज रिपेयर की दुकान है तथा वहींउनका पुश्तेनी मकान भी है शर्मा अपने पुश्तैनी मकान में छुट्टियां बिताने आयी अपनी बहनों के संग दो पुत्रियां और पत्नी के साथ दो दिन पहले रहने गये थे । शर्मा ने बताया कि वे रोज रात में गायरियावास स्थित मकान सूना नहीं रहे इसलिए आ जाते थे लेकिन बीते शनिवार की रात बच्चो की जिद करने पर वही अमल का कांटा में रूक गये और जब सुबह आठ बजे आकर देखा तो घर का ताला टूटा था और हाल दो कमरे और रसोई का पूरा सामान बिखरा हुआ था। ऐसा लग रहा था मानो चोरो ने पूरी रात घर के एक एक सामान को बिखेर कर तलाशी ली। दूसरे कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड उसमे से नकदी व जेवर ले गये। हिरणमगरी थाने मे रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही जारी है।

 

Previous articleयौन संबंध से इंकार पर शराबी पति ने लिंग काटा
Next articleसंतान नहीं होने से निराश युवक फांसी पर झूला