कपडा व्यवसायी की दुकान से नकदी चोरी

उदयपुर । शहर के बडा बाजार स्थित कपडा व्यवसायी की दुकान का कुंदा तोड कर नकदी चुरा ले गये।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार रात में बडाबाजार तेलियों की माता के समीप स्थित महावीर क्लाथ ट्रेडिंग कम्पनी दुकान का कुंदा तोड का चोर अन्दर प्रवेश कर गल्ले का ताला तोड कर १० लाख ४० हजार रूपये की नकदी चुरा ले गये। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक दयानन्द सारण, घण्टाघर थानाधिकारी शंकर लाल मसूरीया, धानमण्डी थानाधिकारी दिनेश रोहडिया मय जाप्ता एवं एप* एस एल व एम ओ बी टीम ने मोके पर पहुच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाये। पुलिस ने केशव नगर पहा$डा निवासी मोतीलाल पुत्र धमेन्द्र ब$डाला की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में पता चला कि दुकान पर मोतीलाल व उसका पुत्र एवं नोकर अडिन्दा निवासी नारायण साथ में काम करते है। रात में ८.३० बजे दुकान बन्द कर घर गये थे। बुधवार सवेरे मकान मालिक कैलाश पोरवार की पुत्री मोना ने टयूशन पर जाते समय दुकान का दरवाजा खुला देख प*ोन कर मोतीलाल को सूचना दी। मोके पर आकर देखा तो गल्ले में चोरी गई नकदी के अलावा २८ हजार रूपये तथा अटैची में रखी ७४ हजार रूपये की नकदी मौजूद थी। इसपर घटना की पुलिस को जानकारी दी। मोतीलाल कप$डा व्यवसाय के अलावा टेन्ट एवं मेटिग का काम करता हैं । चोरी गई रकम दो माह में इकठ्ठा की गई राशी थी।

Previous articleझील क्षेत्र में आतिशबाजी पूर्ण प्रतिबंधित
Next articleकनक हॉस्पिटल में दो बदमाशों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया