उदयपुर के पीवीआर की प्रथम वर्षगांठ मनाई

उदयपुर, उदयपुर का पीवीआर फिल्मप्रेमियों के लिये सिनेजगत की उत्कृष्ट उपलब्धि है। इस मल्टीप्लेक्स में आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ भरपूर मनोरंजन की व्यवस्थाएं दर्शकों को इसकी और आकर्षित करती हैं। यह बात लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने शुक्रवार को पीवीआर की प्रथम वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने पीवीआर के सार्थक प्रयासों की सरहाना करते हुए कहा कि यहां एक साथ भारतीय एवं विदेशी फिल्मों के उच्चस्तरीय प्रदर्शन से दर्शकों को अनूठे आनंद की अनुभूति होती है। इस मौके पर लक्ष्यराजसिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और पीवीआर के जनरल मैनेजर विनित विर्दी सहित सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं दर्शकों के साथ केक काटा। उन्होंने लक्की विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए।

Previous articleकलेक्ट्रेट परिसर में रोज रात जमती है शराबीयों की महफिल
Next articleबोल बच्चन – एक्शन विथ कोमेडी