वार्ड २ में भाजपा का प्रचार जारी

उदयपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश वरिष्ठ नेता, पूर्व गृहमंत्री, नगर विधायक गुलाब चंद कटारिया ने शहर के वार्ड २ अम्बामाता क्षेत्र का व्यापक दौरा कर २० जुलाई को होने वाले नगर परिषद के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश शर्मा को विजयी बनाने की अपील की। इस हेतु वार्ड में गणमान्य नागरिकों की बैठक कर उनके समर्थन का आग्रह कर पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने में सहयोग की अपील की।

भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति मे बतायाकि प्रात: नगर विधायक गुलाब चंद अम्बामाता स्थित भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश शर्मा के चुनाव कार्यालय पहुंचे जहां दुर्गेश एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं व समाजजनों ने कटारिया का स्वागत किया। कार्यालय से कार्यकर्ताओं के साथ टीचर कालोनी व आस पास के क्षेत्र में पैदल जनसम्पर्क किया।

Previous articleकन्टेनर में अचानक लगी आग से ५ कारे जल कर हुई राख
Next articleजाना यौन रोगों से बचाव का तरीका