रैली निकाल कर दिया मदरसा आने का संदेश

उदयपुर, । राजस्थान मदरसा बोर्ड द्वारा चलाए जा रहे चलो मदरसा अभियान पैराटीर्स व बच्चों ने मंगलवार को रैली निकाल मदरसा आने की प्रेरणा का संदेश दिया।

मदरसा के पेराटीचर्स व मदरसे के बच्चों की रैली को कलेक्ट्री परिसर से अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मोहम्मद माहीर आजाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की। रैली देहलीगेट, हाथीपोल होते हुए चेटक स्थित पलटन मस्जिद पहुंची। रैली में बच्चे मदरसा में चलने की प्रेरणा देने वाले नारे लगाते चल रहे थे। पलटन मस्जिद पहुंच कर मदरसा बोर्ड की संभागीय संंयोजक शराप*त खान ने सबका धन्यवाद दिया। इस मौके पर मुस्लिम मुसापि*र खान के सदर, मोहम्मद इब्राहिम खान जहीरूद्दीन सक्का, ग्यासुद्दीन बुन्दू आदि मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधि शामिल थे।

Previous articleजाना यौन रोगों से बचाव का तरीका
Next articleडॉ. एस. के. शर्मा को राष्ट्रीय सम्मान