राहुल शर्मा का उत्कर्ष प्रदर्शन

उदयपुर, । अरमुंगा तिरूमननीलयम, पांडीचेरी में पांडीचेरी शतरंज संघ की मेजबानी में सम्पन्न हुई २६वीं नेशनल अण्डर-७ शतरंज प्रतियोगिता में लेकसिटी के द जूनियर स्टडी स्कूल के राहुल शर्मा ने ६ अंक बनाकर उत्कर्ष प्रदर्शन किया।

प्रशिक्षक विकास साहू ने बताया कि प्रतियोगिता मे शर्मा ने दिल्ली के अरहम सुराना, आन्ध्रप्रदेश के किरणचन्द्रा, गुजरात के अभय गोपाल, तमिलनाडू के चरन जी.बी., महाराष्ट्र के अवाथांशु भट्ट व पांडीचेरी के आदित्य ए. को हराकर ६ अंक बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। इनके अलावा राजस्थान से जयपुर के ऋषभ दत्ता व याशिका सिंह ने हिस्सा लिया। यह जानकारी प्रशिक्षक विकास साहू ने दी।

Previous articleपिस्टल की नोक पर युवक का अपहरण
Next articleरमजान के पहले जुमे की नमाज में उमडे अकीदतमंद