नाथद्वारा फेस्टिवल 18 अगस्त से

सुप्रसिद्घ संत व कथावाचक पूज्य मुरारी बापू के प्रवचनों का रहेगा आकर्षण

उदयपुर, भगवान श्रीकृष्ण के विश्व प्रसिद्घ धाम श्रीनाथद्वारा मंदिर में १८ अगस्त से नौ दिवसीय नाथद्वारा फेस्टिवल का आयोजन होगा जिसमें लाखों भक्त भाग लेंगे। इस बार इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव का प्रमुख आकर्षण है सुप्रसिद्घ संत व कथावाचक पूज्य मुरारी बापू के प्रवचन जो १८ अगस्त से रोजाना सुबह होंगे।

फेस्टिवल के संयोजक मदन पालीवाल ने बताया कि इस बार फिल्म जगत के कई गायक गायिकाएं इस उत्सव में अपनी सुरीली प्रस्तुतियाँ देंगें। १९ अगस्त की शाम नीलेश भारती व बलजिंदर के साथ ही प्रिंस ग्रुप की प्रस्तुति होगी। २. अगस्त को प्रसिद्घ सूफी गायिका कविता सेठ शाम को सूफी रंग सजायेगी। वही अगले दिन २१ अगस्त को सुविख्यातॅ गायक कैलाश खेर का गायन होगा। खेर हाल ही पकिस्तान सहित कई देशों में अपनी मंच प्रस्तुतियाँ देकर लौटे है। २२ अगस्त को सुनिधि चौहान, २३ अगस्त को रूप कुमार व सोनाली राठोड और २४ अगस्त को पाश्र्वगायक के.के की प्रस्तुतियाँ रखी गई हैं । २५ अगस्त को भारत और पाकिस्तान के शायरों का एक मिला जुला मुशायरा होगा जिसमें शायर एवं गीतकार जावेद अख्तर भी भाग लेंगे। इनके अलावा भी कला ,संगीत एवं फिल्म जगत की कई हस्तियाँ इस समारोह का हिस्सा बनेंगीं।

Previous articleफतहसागर पर वाहन निषेध से व्यापारियों में रोष
Next articleरिश्वत लेते मेडिकल कॉलेज कनिष्ठ लिपिक गिरफ्तार