छात्रावास से किशोरी का अपहरण

अपहरणकर्ता किशोरी के पिता को दे रहे है धमकी

युवती का अभी तक सुराग नहीं

उदयपुर, अनुसूचित जनजाति छात्रावास से लापता किशोरी के अपहर्ताओं ने पुलिस एवं पंचायत में कार्यवाही करने पर पिता को जान से मारने की धमकी दी।

सूत्रों के अनुसार ऋषभदेव कस्बे के वरणा गांव निवासी दिनेश कुमार मीणा ने ऋषभदेव कस्बे के वरणा गांव निवासी एवं जनजाति अंकेक्षण विभाग प्रतापनगर में कार्यरत अविनाश कुमार उर्प* बंटी पुत्र नानालाल मीणा, भीलू राणा कॉलोनी निवासी रमेश पुत्र धूला मीणा के खिलाफ जनजाति छात्रावास में अध्ययनरत पुत्री का अपहरण कर ले जाने के बाद उक्त मामले को पुलिस एवं पंचायत तक ले जाने पर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत हाथीपोल थाना पुलिस को दी। रिपोर्ट में दिनेश ने बताया कि २७ जुलाई को जनजाति छात्रावास से पुत्री के लापता होने पर आरोपियों के खिलाप* पुलिस में रिपोर्ट दी। अपहरण के ८ दिन बाद आरोपी अविनाश ने ५ अगस्त को घर आकर लापता पुत्री के राजस्थान सीमा से बाहर बताते हुए तलाश नहीं करने एवं उत्त* मामले को आगे बढाने पर जान से मारने की धमकी दी।

 

Previous articleआजम के नाम से फीरौती मांगने वाला गिरफ्तार
Next articleबोहरा समुदाय के दो गुट भिडे, चार जने घायल