दो पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर, अवैध पिस्टल लेकर घुमते दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो पिस्टल बरामद की।

जिला पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर हाथीपोल थानाधिकारी गोवर्धन लाल मय टीम शुक्रवार दोपहर चेटक पहाडी बस स्टेण्ड पहुंचे जहां संदिग्ध व्यक्ति को रोक तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल बरामद की। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम नाडाखाडा निवासी साहिल पुत्र सुंदर चौहान बताया। इसी दौरान चमनपुरा पहुंची टीम ने नाई निवासी शांति लाल पुत्र लक्ष्मण हरिजन को रोक तलाशी लेकर उसके कब्जे से देशी पिस्टल बरामद किया। पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर हथियार जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया। साहिल सफाईकर्मी तथा शशिकान्त प्रोपर्टी व्यवसायी है। पूछताछ में दोनो ने उक्त हथियार बेचने के लिए ३-४ माह पहले उदयपुर आये अलाओ खेडी मंदसोर एमपी निवासी अनिल हरिजन से १०-१० हजार रूपये में खरीदने की बात बताई।

 

Previous articleभाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष शास्त्री जयपुर रवाना
Next articleलूट निकली महज अफवाह…