उदयपुर के इकबाल सक्का का नाम यूनिक रिकार्ड्स में दर्ज

उदयपुर, उदयपुर के गिनीज बुक ऑफ लिम्का में उदयपुर का नाम रोशन करने वाले इकबाल सक्का ने एक और सफलता का आसमान छूते हुए अपनी सुक्ष्मतम कलाकृति से एक बार फिर विश्व स्तर पर भारत का परचम लहराया है। हाल ही में सकक द्वारा विश्व की सबसे पहली व सबसे छोटी सोने चांदी की किताबे बनाई गई थी। सोने चांदी की किताबों में से सोने से बनी किताब को यूनिक वल्र्ड रिकार्ड्स बुक के २.१२ के संस्करण में विश्व की सबसे छोटी सोने की किताब के रूप में दर्ज किया गया है।

इकबाल सक्क ने एक लम्बे कठारे परिश्रम के बाद स्वर्ण धातु से तैयार की इस किताब की ऊॅचाई मात्र ६ मिलीमीटर, चौडाई ४ मिलीमीटर, मोटाई ३ मिलीमीटर तथा ६४ पृष्ठ लिये इस स्वर्ण किताब का वजन मात्र ५.. मिलीग्राम है। विश्व एकता, विश्व शान्ति का संदेश देती सोने की किताब में अरबी भाषा में अल्लाह, संस्कृत में ओम, ईसाई धर्म का क्रॉस व सिक्खो का खण्डा हर पृष्ठों पर बारीकी से लिखा गया है। सोने की इस किताब को यूनिक वल्र्ड रिकार्ड्स बुक द्वारा विश्व की सबसे छोटी सोने की किताब के रूप में दर्ज होने का प्रमाण पत्र यूनिक वल्र्ड रिकार्ड्स बुक के मुख्य सम्पादक शब्बाबी मंगल की ओर से इकबाल सक्क को जारी किया गया है।

Previous articleआखिर बरस ही गई घनघौर घटाएं
Next articleछात्रसंघ चुनाव में निरस्त मतों को लेकर छात्र संघर्ष समिति का अल्टीमेटम