आयुर्वेद महाविद्यालय को प्रवेश स्वीकृति

उदयपुर, । उदयपुर के मदनमोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय को ५० स्नातक (बीएएमएस) एवं काय चिकित्सा विषय में ५ स्थानों पर स्नातकोत्तर (एमडी आयुर्वेद) के प्रवेश के लिये स्वीकृति दे दी गई है।

मदन मोहन मालवीय आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. महेश दीक्षित ने बताया कि भारती चिकित्सा केन्द्रीय परिषद् द्वारा फरवरी २०१२ में महाविद्यालय के निरीक्षण के उपरान्त केन्द्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय के आयुष विभाग को भेजी गई अनुशंषा के आधार पर यह स्वीकृति मिलने से वर्ष २०१२-१३ में इन स्थानों के लिये प्रवेश सम्भव हो सकेंगे। चालू सत्र के लिये राजस्थान के आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर द्वारा बीएएमएस प्रवेश के लिये पीएटी परीक्षा करवाई जा चुकी है साथ ही प्री-पीजी प्रवेश परीक्षा भी हो चुकी है अब शीघ्र ही महाविद्यालय में प्रवेश के इच्छुक छात्रों को इसका लाभ मिल जाएगा।

Previous articleबाघेरी छलका, नंदसमंद बांध में आवक जारी
Next articleशक्ति नगर चौराहा का कट खुलवाने की मांग