इंटरसिटी में एक एसी चेयर कार व एक प्रथम श्रेणी कोच बढेगा

उदयपुर, उच्च श्रेणी के रेल यात्रियों की सुविधा के लिए उदयपुर-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में १ सितंबर से एक एसी चेयरकार और एक फस्र्ट क्लास का कोच बढाया जाएगा। इन दो कोच के बढने के बाद इस ट्रेन में डिब्बों की संख्या १५ से बढकर १७ हो जाएगी।

इंटरसिटी में उच्च श्रेणी यात्रियों की लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उच्च श्रेणी के कोच बढने से मावली, फतहनगर, चित्तौड, भीलवाडा तथा अजमेर के यात्रियों को भी लाभ होगा। वर्तमान में उच्च श्रेणी में एसी चेयर कार का एक कोच चल रहा है। इंटरसिटी में एक एसी चेयरकार बढाने व फस्र्ट क्लास का कोच चलाने की मांग जन प्रतिनिधियों ने की थी।

इनका कहना है

इन दो कोच के बढने से उच्च श्रेणी के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।*

हरफूल सिंह चौधरी, एरिया मैनेजर

 

Previous articleतीसरे दिन मिले तीन ही ग्राहक
Next articleमधुमेह युनिट की मांग