MLSU लगाए गए 1300 पौधे

उदयपुर, 3 सितम्‍बर। मोहनलाल सुखाडिया विश्‍वविद्यालय में राष्‍ट्रीय सेवा योजना की सभी इकाईयों के तत्‍वावधान में सोमवार को विश्‍वविद्यालय परिसर में विधि महाविद्यालय के पास वन महोत्‍सव मनाया गया। इसके तहत विद्यार्थियों ने 1300 पौधे लगाए।

कार्यक्रम में उदयपुर रेंज के आईजी टीसी डामोर, हिन्‍दुस्‍तान जिंक के सीईओ अखिलेश जोशी तथा कुलपति प्रो आईवी त्रिवेदी ने भी पौधे रोपे। इस अवसर पर डामोर ने विश्‍वविद्यालय के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वन की कमी से प्रदूषण बढ रहा है। ऐसे में अधिकाधिक पौधे लगाए जाने चाहिए। अखिलेश जोशी ने भी इस प्रयास को बेहतरीन बताया और कहा कि यदि इसमे किसी सहयोग की आवश्‍यकता हो वे सदैव तैयार है।

इस अवसर पर रजिस्‍ट्रार डा एलएन मन्‍त्री, छात्र कल्याण अधिष्‍ठाता प्रो़ केसी सोढाणी, सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के डीन प्रो शरद श्रीवास्‍तव, विधि महाविद्यालय के डीन डा आनन्‍द पालीवाल, विश्‍वविद्यालय के राष्‍ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी अधिकारी प्रोआईएम कायमखानी, विश्‍वविद्यालय अभियन्‍ता एएस खान सहित अन्‍य अधिकारियों ने भी पौधारोपण किया।

 

Previous articleविद्यापीठ में आमरण अनशन प्रारम्भ
Next articleधोखाधडीपूर्वक शादी कराने का मामला दर्ज