छात्रों ने जाना गाँधी दर्शन

उदयपुर , महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति, राजस्थान समग्र सेवा संघ तथा पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार के तत्वावधान में उदयपुर में आयोजित मोहन से महात्मा कठपुतली नाट्य का प्रदर्शन शुकवार को प्रात: 8.00 बजे सी.पी.एस स्कूल एवं 11.00 बजे रॉकवुडस स्कूल में किया गया।

कार्यक्रम के जिला समन्वयक पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में महात्मा गांधी के बचपन से लेकर अन्तिम समय तक की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का कठपुतली के माध्यम से मंचन किया गया। उन्होंने सी.पी. एस. स्कूल की निदेशक श्रीमती अलका शर्मा एवं रॉकवुडस स्कूल के निदेशक दीपक शर्मा को गांधी दर्शन साहित्य भेंट किया।

कार्यक्रम में स्कूली छात्र=छात्राओं ने महात्मा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए सत्य बोलने, मांसाहार का सेवन न करने व माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने की शपथ ली।

अपराह््न 1.00 बजे मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय प्रबन्ध संस्थान के सेमीनार हॉल में आयोजित नाट्य शाला में विधायक श्री गुलाबचन्द कटारिया, प्रो. इन्द्रवद्र्धन त्रिवेदी, डॉ. कैलाश सोडानी, डॉ. विजय श्रीमाली, प्रो. पी. के. जैन, पल्लवी कुदाल, श्री प्रमोद सामर, छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज बोराणा, प्रो. करूणेश सक्सेना आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर कार्यक्रम के सहसंयोजक फिरोज अहमद शेख, गोपाल जाट आदि भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के संयोजक अशोक तंबोली ने बताया कि 8 सितम्बर शनिवार को प्रात: 9 बजे रानी रोड स्थित सेन्ट मैथ्यूज सीनियर सैकण्डरी स्कूल, प्रात: 10 बजे हरिदासजी की मगरी स्थित बाल विनय मन्दिर स्कूल एवं अपराह्न 1 बजे हरिदासजी की मगरी स्थित सेंन्ट जेवियर स्कूल में कठपुतली नाट्य का आयोजन होगा।

Previous articleकांस्टेबल ही चोर निकला
Next articleउदयपुर इन्टरनेशनल फिल्म फेस्टिवल १५ से