नहीं चलेगा माफिया राज

उदयपुर, जिला पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा ने जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। शनिवार अपरानह पुलिस लाइन स्थित कांफ्रेंस हॉल में हुई क्राइम मीटिंग में एसपी शर्मा ने जिले में बढते भूमाफीयों, ऋण माफिया, शराब माफिया एवं आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यर्वाही हर हाल में अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिये।

उन्होंने जिले में पुलिस कार्य योजनानुसार लोकल एक्ट, स्पेशल एक्ट जैसी कार्यवाही करने के आलावा वर्षों से फरार वांछित अपराधियों, मफरूर, भगोंडों की धरपकड के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये। बैठक में जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुलिस उप अधीक्षक एवं समस्त थानाधिकारी मौजूद थे।

 

Previous articleखुशियाँ बरसी बारिश बन कर, पिछोला फुल अब FS की बारी
Next articleविद्यालयों में हुआ ’मोहन से महात्मा’ कठपुतली नाट्य का प्रदर्शन