एक के बाद एक सात गोलियां पेट में लगी

उदयपुर, डबोक स्थित एयरपोर्ट में डयूटी के दौरान कार्बाइन चलने से जवान की मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार दोपहर में डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डे में तैनात जवान की अचानक कार्बाइन चजने से महाराष्ट्र निवासी आर डी नागपुरिया(४५) गंभीर घायल हो गया। जिसे एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मी उपचार के लिए अमेरिकन हास्पीटल लेकर पहुचे जहां उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। सुचना मिलने पर पुलिस ने मृतक का शव एम बी चिकित्सालय मोर्चरी में रखवाया हैं। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम होगा। पूछताछ में पता चला कि जवान एयरपोर्ट परिसर में स्थित पार्किंग स्थल पर डयूटी पर तैनात था। दोपहर में वह अपनी कार्बाइन की सफाई कर रहा था। इस दोरान ट्रीगर दबने से ७ गोलिया लगने से गंभीर घायल हो गया था।

Previous articleलेकसिटी बनी वेनिस
Next articleसुखाडिया विश्वविद्यालय छात्रसंध चुनाव अधिकारी को नोटिस जारी