इस्लाम विरोधी फिल्म के विरूद्घ ज्ञापन दिया

उदयपुर, अमेरिका में बनी फिल्म ’इनोसेंस ऑफ मुस्लिम’ के विरोध में अंजुमन तालीमुल इस्लाम के प्रतिनिधि मण्डल ने सोमवार को विदेश मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में उक्त फिल्म पर तुरंत रोक लगाने की मांग करते हुए फिल्म बनाने वाले को सजा देने के लिए अमेरिका पर दबाव बनाने तथा इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की भी मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में सदर शराफत खान, सचिव फारूक हुसैन, मौलाना मुतीउर्रहमान, मौलाना जुल्करनैन, मुफती बद्रे आलम, मौलाना शाकिरूल कादरी आदि शामिल थे।

 

Previous articleअध्यापकों की कमी से आक्रोशित छात्रों ने विद्यालय के ताला ठोका
Next articleविद्यार्थी मित्रों पर पुलिस ने चलाई लाठियां