फिर छोड़ गए जिगर के टुकड़े को

उदयपुर, । शाम के धुधलके में आज फिर कोई अपने जिगर का टुकडा नवजात कन्या को जनाना चिकित्सालय के बाहर लगे पालने में छोड गया। पालना के संस्थापक देवेन्द्र अग्रवाल ने तुरंत बच्ची को संभाला और जांच करवाई। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार बच्ची स्वस्थ है। देवेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि शाम ७.३० बजे कोई अज्ञात जनाना के बाहर लगे हमारे पालनाघर में ३ दिन की बच्ची को छोड गया जिसको तुरंत संभाल लिया गया और डॉक्टरों को चेकअप के लिये बुलवा लिये। जांच करने के बाद डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची स्वस्थ है। अग्रवाल ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि जो छोड गया उसको धन्यवाद कि उसने फै का नहीं और हमारे परिवार को एक बेटी की सौगात दी।

Previous articleबोहरा गणेशजी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में आज से परिवर्तन
Next articleमुस्लिम महासभा राजस्थान की उदयपुर शहर कार्यकारिणी घोषित