प्यार करने की सजा, कमरे में बंद कर पिटाई

उदयपुर, प्रेम विवाह करने से नाराजा पिता ने पुत्री को घर बुला कर कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सहेली नगर थाना अम्बामाता निवासी पूनम पत्नी हर्षित जोशी ने अपने पिता पानेरियों की मादडी निवासी भवरलाल श्रीमाली के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया। कि गत दिनों प्रेम विवाह करने के बाद से पति के साथ रह रही थी। पिता इससे नाराज थे। गुरूवार को समझाईश के लिए पिता द्वारा बुलाने पर घर आई तो उन्होंने कमरे में बंद कर मारपीट की। इस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ के लिए पहुचने पर आरोपी के घर पर ताला लगा हुआ मिला। भवर लाल पेशे से अध्यापक है।

Previous articleजेल में ज़ुल्म
Next articleकांग्रेस कार्यकर्ता सडको पर