विद्यार्थी मित्र की छुरी घोंपकर हत्या

उदयपुर, जिले के पानरवा थानान्तर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत विद्यार्थी मित्र की बदमाश ने छुरी से हमला कर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पानरवा थानान्तर्गत केवडी स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत विद्यार्थी मित्र बूरावाडा निवासी कालूलाल (३०) पुत्र रोडी गरासिया की सोमवार सवेरे निचला आय$डा निवासी कैलाश पुत्र बाबूलाल ने छुरी से हमला कर हत्या कर दी। हादसे की सूचना मिलने पर पानरवा थानाधिकारी अभय सिंह मय टीम ने मौके पर पहुंच कर समझाइश कर मृतक का शव झाडोल चिकित्सालय मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में पता चला कि कालू वर्ष २००८ से प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत था। सवेरे कैलाश अपने ससुराल केवडी स्कूल के पास स्थित ससुर पूना से बातचीत कर चला गया था। सवेरे कालू १५ छात्रों को पढाई करवा रहा था तथा प्रधानाध्यापक आमलिया थाना प*लासिया निवासी लंकेश्वर पुत्र फत्ता गमार कमरे में काम कर रहा था। इस दौरान आरोपी ने स्कूल में आकर छुरी से हाथ, पांव, सीने व पेट पर ७ घाव कर प*रार हो गया। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

 

Previous articleजाँच अधिकारी भी दबा रहे दवा घोटाला
Next articleमाँ की अर्थी के सामने ही भाई बहन झगड़ पड़े